फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ का असर देखिए, टमाटर 90-100 रुपए प्रति किलो बिका

Wed, 21 Aug 2019 12:35 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हिमाचल में हुई भारी बारिश का असर सब्जियों की कीमतों पर पड़ने लगा है। टमाटर समेत कई सब्जियों की कीमत में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। दो दिन पहले सेक्टर-26 की मंडी में टमाटर की कीमत 50 से 60 रुपये प्रति किलो थी, जो मंगलवार को बढ़कर 80 से 100 रुपये किलो तक पहुंच गई। यह रेट सेक्टर-26 की मंडी का है। जाहिर है कि सेक्टरों में टमाटर का रेट 100 रुपये से ज्यादा का होगा। टमाटर के अलावा शिमला मिर्च, गोभी, मटर, पत्ता गोभी, धनिया, नींबू और मिर्च के भी दामों में उछाल आ गया है।
विज्ञापन


दरअसल, यह सारी सब्जियां इस समय पहाड़ों से आ रही हैं। इस समय में हिमाचल में भारी बारिश हो रही है। कई जगह भूस्खलन भी हुआ है। इससे जगह-जगह रास्ता बंद हो गया है। एक तो बारिश से सब्जियों की फसल बर्बाद हो गई, दूसरी तरफ रास्ता बंद होने से सब्जियों की सप्लाई भी बंद है। इस वजह से टमाटर सहित सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। इस समय हिमाचल के सोलन, शिमला, लाहौल स्पीति, मंडी, कुल्लू, सिरमौर सहित अन्य इलाकों बाढ़ से ग्रसित हैं। इन सब्जियों की आवक सबसे ज्यादा इन इलाकों से होती है। इस वजह से सब्जियों की सप्लाई बाधित हुई और दामों में बढ़ोतरी की गई है।

मौसम साफ होते ही घट जाएंगे दाम
सेक्टर-26 मंडी के आढ़तियों ने बताया है कि बढ़े दामों से अगले एक से दो दिन के भीतर राहत मिलने के आसार हैं। हिमाचल में मौसम साफ हो रहा है। अगले एक हफ्ते बारिश की भी संभावना कम है। रास्ते भी खोले जा रहे हैं। इससे सब्जियों की आवक शुरू हो जाएगी। हालांकि एक आढ़ती का यह भी कहना है कि बुधवार को सब्जियों की एक बड़ी खेप आने के आसार हैं। यदि सब्जी आ गई तो दामों में गिरावट आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब्जियों के दाम
सब्जी एक हफ्ते पहले मंगलवार को दाम
टमाटर 50-60 रुपये 80-100 रुपये प्रति किलो
शिमला 40 रुपये 50 रुपये प्रति किलो
धनिया 70 रुपये 100 रुपये प्रति किलो
हरी मिर्च 40 रुपये 60 रुपये प्रति किलो
भिंडी 20 रुपये 30 रुपये प्रति किलो
गोभी 50 रुपये 80 रुपये प्रति किलो
मटर 80 रुपये 90-100 रुपये प्रति किलो
पत्ता गोभी 30-35 रुपये 40 रुपये प्रति किलो
मशरूम 20 प्रति पैकेट 30 रुपये प्रति पैकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें