फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता समलासन देवी के स्वागत गेट पर झंडा कार्यक्रम टला राष्ट्रीय बजरंग दल की गतिविधियों को देख पंचकूला से पहुंची पुलिस की तीन बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रायपुररानी। राम नवमी पर रायपुररानी पंचायत की ओर से निर्मित माता समलासन देवी स्वागत गेट पर झंडा कार्यक्रम का आयोजन होना था। इसे प्रशासन व सर्व समाज के लोगो के आवाहन पर टाल दिया गया। जानकारी के मुताबिक राम नवमी पर राष्ट्रीय बजरंग दल की ओर से माता समलासन देवी के स्वागत गेट पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना था, यह देख सुबह 8 बजे से ही रायपुररानी में पुलिस का जमावड़ा होने लगा। पंचकूला से रायपुररानी के लिए पुलिस कर्मियों से भरी तीन बसें पहुंच गईं। इसके बाद सुबह 10 बजे तक रायपुररानी समलासन माता मेला, माता समलासन देवी स्वागत गेट, आईटीआई रायपुररानी, समलेहड़ी मोड़ व मौली चौकी के नजदीक नाका लगाया गया। क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए एसीपी रमेश गुलिया, एसीपी सुरेंद्र सिंह, रायपुररानी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह, चंडी मंदिर थाना प्रभारी पृथ्वी सिंह, कालका थाना प्रभारी हरिओम, सेक्टर-20 पंचकूला थाना प्रभारी बच्चू सिंह मौजूद रहे। दोपहर 12 बजे तक राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक गांव बडोना कला के शिव मंदिर परिसर में हुई, जहां प्रशासन व सर्व समाज के वरिष्ठ लोग एकत्रित हुए। बैठक में फैसला लिया कि राष्ट्रीय बजरंग दल की प्राथमिकता क्षेत्र में शांति व भाईचारा है। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बताया कि ध्वजारोहण को लेकर गांव बडोना कला के शिव मंदिर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं की बैठक की गई, जिसमें सर्वसमाज के वरिष्ठ लोगों के सुझाव व प्रशासन की देखरेख में मेले को देखते हुए राष्ट्रीय बजरंग दल को संयम बरतने का आवाहन किया है। जिसके बाद राष्ट्रीय बजरंग दल ने सभी के सुझावों को अमल में लाकर आगामी रणनीति को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें