फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रामनवमी पर सेक्टरों से निकाली गई भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पंचकूला। श्री रामनवमी महोत्सव पर श्री सनातन धर्म केेंद्रीय परिषद पंचकूला ने शहर के सेक्टरों में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस मौके पर सेक्टर-11 के प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान राजेंद्र गर्ग, मंदिर के पुजारी हिरामणी मिश्रा और पंडित मनोज चमोली ने शोभायात्रा को रवाना किया।
सह प्रधान हरीश शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा और नगर संकीर्तन श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर सेक्टर-6 से 7, 8, 9, 10, 11 होकर सेक्टर-4 के श्री राधा माधव मंदिर में समाप्त हुई। शोभायात्रा बैंड बाजों, घुड़सवारों और केसरिया रंग की वेशभूषा से शोभायमान थी। जगह-जगह लोगों ने प्रसाद और जल का प्रबंधन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मंदिर सभा के प्रधान राजेंद्र गर्ग और महासचिव राज बंसल ने सभा के चेयरमैन पंडित राम कृष्ण शर्मा, विशिष्ट प्रधान तृप्ता मरिया, सीनियर वाइस प्रधान राकेश शर्मा, सह भंडारण प्रधान कृष्ण नय्यार, वित्त सचिव एचडी छाबड़ा, मैनेजर बीआर भाटिया, महिराज शर्मा, ऑडिट सीए सत्यम मिश्रा और मीडिया सचिव विक्रांत शर्मा के भी सहयोग का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें