फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच हजार आंगनवाड़ी वर्कर और हेल्पर की खाली पोस्ट सितंबर में भरेंगे : धालीवाल

Mon, 04 Aug 2025 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अमृतसर। पूर्व कैबिनेट मंत्री पंजाब कुलदीप सिंह धालीवाल ने सीमांत कस्बा रामदास सहित आस-पास के गांवों के लोगों को प्रशासनिक समस्याओं से न्याय दिलवाने के लिए जनता दरबार आयोजित किया। इसमें सिविल और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों की शिकायतों का मौके पर ही निपटरा कर दिया गया। इस दौरान अजनाला सब-डिवीजन से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय रावी दरिया में संभावित बाढ़ के मुद्दों के साथ कई विभागों से जुड़ी लोगों की समस्याएं सुनी गई।
विज्ञापन


जनता दरबार में धालीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार अगले माह 30 सितंबर तक पांच हजार से अधिक आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की मेरिट के आधार पर भर्ती करने जा रही है। इस बारे में इसी महीने 22 अगस्त को मीडिया में विज्ञापन जारी किया जाएगा और इच्छुक उम्मीदवारों को 22 सितंबर तक विभागीय पते पर अपनी आवेदन-पत्र पहुंचाने होंगे। धालीवाल ने सिखों के तीन गुरुओं श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु रामदास जी, और श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी और ब्रह्म ज्ञानी और श्री हरिमंदिर साहिब अमृतसर के पहले हेड ग्रंथी बाबा बुढ्ढा साहिब जी की चरण छोह प्राप्त ऐतिहासिक नगरी रामदास के विकास को लेकर कहा कि 2.75 करोड़ रुपये की लागत से नए बाहरी गेट बनाने के लिए धनराशि जारी हो चुकी है। आजादी के बाद से बदहाल हालात में पड़ा रेलवे प्लेटफॉर्म फिर से बनाया जाएगा और इसका नाम ब्रह्म ज्ञानी बाबा बुड्ढा साहिब जी के नाम पर रखने की स्वीकृति भी ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें