माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने पंचकूला के विभिन्न सेक्टरों में बूथों और डबल स्टोरी की नीलामी करवाई। प्रॉपर्टी को रिजर्व प्राइस से कहीं अधिक कीमत पर बेचा गया। इससे प्राधिकरण को अच्छा राजस्व मिला। यह नीलामी पंचकूला रियल एस्टेट बाजार में निवेशकों के विश्वास और तेजी का संकेत है। एचएसवीपी के ईओ मानव मालिक ने बताया कि प्रॉपर्टी की खरीद पर लोगों की काफी रुचि है और यह नीलामी इसी उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
नीलामी में खरीदी गई प्रॉपर्टी
सेक्टर-23, बूथ नंबर 78: रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 20 लाख 17 हजार 400, बिका 1 करोड़ 40 लाख 27 हजार 400 रुपये में।
सेक्टर-27, बूथ नंबर 18: रिजर्व प्राइस 1 करोड़ 23 लाख 69 हजार 800, बिका 1 करोड़ 74 लाख 94 हजार 800 रुपये में।
सेक्टर-20, डबल स्टोरी नंबर 461: रिजर्व प्राइस 4 करोड़ 88 लाख 34 हजार 300, बिका 5 करोड़ 75 लाख 94 हजार 300 रुपये में।
डबल स्टोरी नंबर 463: बिका 5 करोड़ 65 लाख 94 हजार 300 रुपये में।
डबल स्टोरी नंबर 468: बिका 5 करोड़ 62 लाख 59 हजार 300 रुपये में।