फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंचकूला की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी 5 नई इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की संख्या बढ़कर 10 हुई, कालका, रामगढ़, जीरकपुर और पीजीआई रूट के यात्रियों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आज से 5 नई इलेक्ट्रिक बसें शुरू की जाएंगी। इसके साथ ही शहर में संचालित इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 5 से बढ़कर 10 हो जाएगी। यात्रियों की बढ़ती संख्या और विभिन्न रूटों पर मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
परिवहन विभाग के अनुसार नई बसें कालका-पीजीआई, जीरकपुर-पीजीआई, रामगढ़-पीजीआई सहित अन्य स्थानीय रूटों पर चलाई जाएंगी। इससे दैनिक यात्रियों, विद्यार्थियों, कर्मचारियों और मरीजों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण और शोर दोनों को कम करती हैं, जिससे पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। वहीं, यात्रियों को आरामदायक और किफायती सफर का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

विभाग के मुताबिक सभी बसें जीपीएस ट्रैकिंग, आरामदायक सीटों और सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। लोगों ने भी नई बसों के संचालन का स्वागत करते हुए कहा कि इससे व्यस्त समय में भीड़ कम होगी और सफर अधिक सुविधाजनक बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें