फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हेरोइन तस्करी में पांच गिरफ्तार, मुख्य आरोपी तीन दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने एक संगठित हेरोइन तस्करी नेटवर्क के मास्टरमाइंड को 22 जुलाई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। यह आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला है। यह कार्रवाई डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन के नेतृत्व में टीम ने की है। एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि हरप्रीत सिंह उर्फ बिल्ला के खिलाफ नशा तस्करी के तीन आपराधिक मामले पहले से ही पंजाब और हरियाणा में दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी बिल्ला हेरोइन तस्करी का एक संगठित ग्रुप चलाता है। इस मामले में चार आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-20 थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 (संगठित अपराध) भी जोड़ी गई है।
विज्ञापन


चार आरोपियों की पहले हो चुकी गिरफ्तारी


एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि 9 फरवरी को जब क्राइम ब्रांच-19 की टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना पर रोहित निवासी ढकोली, जीरकपुर, मोहाली को सेक्टर-20 पंचकूला से 9.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। रोहित से पूछताछ में इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान की गई, जिसमें दूसरे आरोपी मोहन साहू निवासी खड़क मंगोली को 10 मार्च को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद तीसरे आरोपी संतोष गुप्ता निवासी खड़क मंगोली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इसी नेटवर्क से जुड़े चौथे आरोपी प्रिंस निवासी जिला अमृतसर, पंजाब को भी गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें