मोरनी। टिक्करताल-रायपुररानी मार्ग पर शेरगुजरांन गांव के पास जंगल में सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे क्षेत्र की हरियाली को काफी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंगल में काफी भयंकर आग लगी थी जो शाम तक नहीं बुझ पाई है। लोगों ने रायपुररानी व साथ लगती रेंज स्तर पर आग से निपटने के किए जाने वाले प्रबंधों की जांच की मांग की है। वन विभाग के फील्ड अधिकारी दरोगा धर्मपाल, रेंज प्रभारी सतीश कुमार का कहना है कि उन्हें आग लगने के बारे में जानकारी नहीं है।