फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला में 35 केंद्रों पर 3158 ने लगवाई कोविशील्ड, आप भी कराएं टीकाकरण

विज्ञापन
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में कोरोना का टीका लगवाती महिला। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पंचकूला। कोविशील्ड लगवाने वालों में जोश का संचार होने के बाद जिले के 35 केंद्रों में टीकाकरण अभियान ने तेजी पकड़ ली है। शुक्रवार को 3158 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई। इसमें 60 वर्ष से ज्यादा के 1169 वरिष्ठ नागरिकों, 45-59 वर्ष से ज्यादा के 1674 लोगों ने कोविशील्ड लगवाई। इसके अलावा 96 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 219 फ्रंटलाइन कर्मचारियों ने भी टीका लगवाया।
विज्ञापन

जिले के टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से ही वरिष्ठ नागरिकों का पहुंचना शुरू हो गया था। कुल टीकाकरण केंद्रों में 23 सरकारी थे, जबकि 12 निजी केंद्र थे। सरकारी केंद्रों पर लोगों की ज्यादा भीड़ नजर आ रही थी। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि प्रयास है कि जल्द से जल्द कोविशील्ड लगाने का लक्ष्य पूरा किया जाए।
अब तक 70749 को लगाई कोविशील्ड
अब तक पंचकूला में 70749 लोगों को कोविशील्ड लगाई गई है। इसमें से 60 वर्ष से ज्यादा के 34865 वरिष्ठ नागरिकों को कोविशील्ड लगाई गई जबकि 45-59 आयु वर्ग के 13206 लोगों को टीके लगाए गए। इसमें से 9614 स्वास्थ्य कर्मचारियों और 13064 फ्रंटलाइन कर्मचारियों को कोविशील्ड लगाई गई है।

सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में टीका लगवाने के लिए खड़े लोग। - फोटो : PKL OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें