आग बुझाने की कोशिश करते दमकल कर्मी।
- फोटो : PKL OFFICE
पिंजौर। गांव नवांनगर के समीप एक कबाड़ के गोदाम में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने बताया कि गोदाम में आग सोमवार की शाम तकरीबन 4 बजे के करीब लगी। आग लगने के कारण और कितना नुकसान हुआ है। इसकी जानकारी नहीं है।