फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी ब्लॉक में 50 किलोमीटर में फैले गांवों की आग बुझाने 15 किमी दूर से आती है फायर ब्रिगेड

विज्ञापन
रायपुररानी के गांव सरकपुर में आग से जले गेहूं के खेत। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
रायपुररानी। आग लगने की घटनाओं से भारी नुकसान होने से आहत रायपुररानी ब्लाक के 40 गांवों के ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। कृषि प्रधान क्षेत्र होने के कारण हर वर्ष फसली सीजन के अलावा वर्षभर आग की घटनाएं होती रहती हैं। क्षेत्र के लोगों की वर्षों पुरानी दमकल विभाग का उपकेंद्र बनाने की मांग पर प्रशासन ने आज तक अमल नहीं किया है।
विज्ञापन

ब्लाक के 40 गांव करीब 50 किलोमीटर क्षेत्र में बसे हैं। आग लगने की घटना होने पर वर्तमान में 15 किलोमीटर दूर अलीपुर से दमकल विभाग की गाड़ी आती है। गाड़ी के घटनास्थल तक पहुंचने तक भारी नुकसान हो चुका होता है। क्षेत्र के करीब 50 हजार लोग फसली सीजन में आग लगने की घटनाओं से परेशान हैं। ग्रामीण रामकरण भांवली, मंगत राम सैनी दंदलावड, ज्ञान चंद भागपुर, मा. छज्जू राम प्यारेवाला, दिलबाग कबीरपंथी, नैब नंबरदार वजीदपुर, रविंद्र सिंह पूर्व सरपंच हंगोला, मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन रूपचंद वजीदपुर, अजय वर्मा, राजेश प्रजापति, मुखराम गुर्जर गोबिंदपुर, कदम सिंह मौली, सुरमुख सिंह, गुरसेवक हरयोली ने बताया कि रायपुररानी क्षेत्र के लोग कई वर्षों से दमकल विभाग की गाड़ी रायपुररानी ब्लॉक में खड़ा करने अर्थात विभाग द्वारा उपकेंद्र बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक जिला प्रशासन और सरकार ने उनकी समस्या पर गौर नहीं किया है।
अप्रैल माह में हो चुकी है आग लगने की दस घटनाएं
अप्रैल माह में अभी तक गेहूं की तैयार फसल में शार्ट सर्किट और अन्य कारणों से आग लगने की दस घटनाएं हो चुकी हैं। अनेक जगह दमकल विभाग की गाड़ी पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने प्रयासों से आग पर काबू पाया। कई जगह गाड़ी के लेट आने के कारण भारी नुकसान भी हुआ।
विज्ञापन

ब्लॉक के गांव मौली, नारायणपुर, जासपुर, समलेहडी, हंगोला, बटवाल, गांव गढी कोटाहा व रायपुररानी में खेतों के अलावा दुकान और मकान परिसर में आग लगाने की घटनाएं हो चुकी हैं। वहीं शुक्रवार को भी ब्लॉक के गांव सरकपुर में सुबह करीब 11 बजे गेहूं की तीन एकड़ फसल में आग लगने के कारण गांव सरकपुर निवासी शिव कुमार और गांव टाबर के किसान चंद्र पाल को भारी नुकसान हुआ। अचानक लगी आग पर बाद में दमकल विभाग द्वारा ही काबू पाया गया।
- रायपुररानी अनाज मंडी या इसके आसपास दमकल विभाग की गाड़ी उपलब्ध होने पर पूरे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिल सकता है, लेकिन ग्रामीणों की मुख्य समस्या पर कोई सुनवाई नही होती है। आज तक रायपुररानी क्षेत्र में दमकल विभाग का कोई उपकेंद्र न होना बहुत अचंभित करने वाला विषय है। - रिंकू बडौना कलां, ग्रामीण
- रायपुररानी या किसी नजदीकी गांव में दमकल विभाग की गाड़ी की व्यवस्था हो जाए तो किसानों के अलावा हर वर्ग के लोगों को लाभ मिलेगा और समय रहते आग पर काबू पाया जा सकता है। क्षेत्र के दुकानदारों की भी वर्षों पुरानी मांग है लेकिन समाधान नही हुआ है। - राजेंद्र गोयल, प्रधान ब्लॉक व्यापार मंच
- किसान मंच से लेकर सभी स्थानीय नेताओं से समस्या को लेकर मिल चुके हैं, लेकिन आज तक सिवाय आश्वासन के कोई समाधान नही हुआ है। फसली सीजन के दौरान भी रायपुररानी ब्लॉक में दमकल विभाग की गाड़ी की व्यवस्था नही होने से किसानों का भारी नुकसान हो रहा है। - बहादुर सिंह ककराली, पदाधिकारी, किसान यूनियन
- किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है लेकिन आग लगने जैसी घटना के कारण अनमोल फसल राख हो जाती है। प्रशासन और सरकार द्वारा आज तक ब्लॉक स्तर पर दमकल विभाग का प्रबंध नहीं करना क्षेत्र की अनदेखी है। - भजन सिंह कंडयाइवाला, किसान
रायपुररानी तहसीलदार वरिंद्र गिल ने ग्रामीणों की मांग को जायज बताकर कहा कि पहले भी अधिकारियों ने जिला प्रशासन को मांग भेजी है। अब दोबारा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर दमकल विभाग का उपकेंद्र बनाने की मांग भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें