फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्याही बनाने वाली केमिकल फैक्टरी में लगी आग<bha>;</bha> दस धमाके होने से गिरी छत, छाया धुएं का गुबार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्याही बनाने वाली केमिकल फैक्टरी नेशनल इंक एंड एलाइड इंडस्ट्री में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे अचानक आग लग गई। इससे फैक्टरी में रखे केमिकल से भरे ड्रम भी आग की चपेट में आ गए और एक के बाद एक करीब दस धमाके हुए।
विज्ञापन

धमाके इतने जोरदार थे कि फैक्टरी की छत भी गिर गई। इसके बाद आसमान में धुएं का काला गुबार छा गया। आग लगने का कारण केमिकल इरेक्शन बताया जा रहा है। सूचना के बाद आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ने 12 गाड़ियों का इस्तेमाल करके दो घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इनमें दो गाड़ियां चंडीगढ़ से मंगवाई गई थी। इस दौरान पुलिस, फायर विभाग की टीमें लगी रहीं। वहीं, फैक्टरी तीन साल से बिना फायर एनओसी चल रही थी। इस दौरान फायर विभाग की टीम ने बताया कि करीब 15 लाख रुपये का केमिकल जल गया है।
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 के प्लाॅट नंबर -124 में केमिकल से स्याही बनाने वाली फैक्टरी में धमाका होने के साथ दोपहर तीन बजे आग लगी थी। केमिकल फैक्टरी के मालिक टीबी दास ने बताया कि आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर विभाग को तीन बजकर पांच मिनट पर दी गई। इस दौरान पुलिस के 112 नंबर पर कॉल जाने के बाद पुलिस की टीमें भी मौके पर तैनात हो गईं। फायर विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर विभाग की गाड़ियां पहुंचने के बाद आग बुझाने के लिए 15 कर्मचारियों को लगाया गया। इस दौरान आग बुझाने में दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर पांच बजे आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के लिए टीम की ओर से मेन रोड से दूसरी ओर से भी आग बुझाने के लिए गाड़ियां लगाई गई। आग बुझाने के लिए फायर विभाग की टीम ने केमिकल के 15 डिब्बे का इस्तेमाल किया। पंचकूला फायर विभाग के तरसेम सिंह ने बताया कि आग बुझाने के लिए 10 गाड़ियां पंचकूला और दो गाड़ियां चंडीगढ़ से मंगाई गई थी।
विज्ञापन

आग बुझाते समय रोकना पड़ा ट्रैफिक
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में आग बुझाने के दौरान जाम की स्थिति कई बार बनी। इस दौरान पुलिस की टीम ने रोड पर एक घंटे ट्रैफिक रोक दिया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही शुरू हुई। आग लगने के बाद अगल बगल की फैक्टरी में काम करने वाले सभी मजदूर बाहर आ गए। साथ ही आग लगने के बाद अपने शोरूम खाली कर दिए।
कोट
इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में स्याही बनाने वाली केमिकल फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर टेंडर की दस गाड़ियों को भेजा गया था। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर दो घंटे में काबू पाया गया। -तरसेम सिंह, चीफ फायर ऑफिसर, पंचकूला फायर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें