फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चंडीमंदिर टोल पर ट्रक टिप्पर में आग, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीमंदिर। चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडीमंदिर टोल प्लाजा के पास पिंजौर से पंचकूला जा रहे एक ट्रक टिप्पर में अचानक आग लग गई। धुएं और लपटों से मार्ग पर दहशत मच गई, लेकिन चालक की सूझबूझ और राहत टीमों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। टिप्पर में केवल चालक ही सवार था। टायरों के अत्यधिक गर्म होने से आग भड़की और केबिन धुएं से भर गया। चालक ने समय रहते ट्रक रोका, दरवाजा खोला और कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन

घटना की सूचना टोल प्लाजा रूट पेट्रोलिंग टीम ने दी। फायर ब्रिगेड, हरियाणा पुलिस और आर्मी के जवान तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पंचकूला की ओर जाने वाले वाहनों को रोककर राहत कार्य में मदद की। दमकल विभाग की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया। ट्रक में खनन सामग्री भरी हुई थी। राहत कार्य सफलतापूर्वक पूरा हुआ और मार्ग को दोबारा खोल दिया गया। चालक सुरक्षित है और कोई अन्य नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें