फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: होटल की चिमनी में लगी आग, कार्यक्रम कुछ देर के लिए रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका। रविवार को कालका खेल स्टेडियम के पास स्थित एक होटल की चिमनी में आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ ने एहतियातन बिजली की सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन


होटल में मौजूद सूरज ने बताया कि तंदूर के पास बनी चिमनी में अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलते ही कालका फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

दमकल विभाग के लीडिंग फायरमैन तरसेम लाल ने बताया कि जनकारी मिलने बाद मौके पर पहुंच तुरंत चिमनी के अंदर लगी आग को छोटे सिलेंडरों की मदद से बुझाया गया। उन्होने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट के कारण चिमनी में आग लगने की आशंका है। घटना के समय होटल में एक कार्यक्रम चल रहा था। आग और धुआं उठता देखकर कार्यक्रम को कुछ देर के लिए रोक दिया गया और वहां मौजूद लोगों को एहतियातन छत पर भेज दिया गया। वहीं, होटल स्टाफ ने सुरक्षा के मद्देनजर बिजली की सप्लाई भी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें