संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। सेक्टर-16 में सोमवार देर शाम कबाड़ के ढेर में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाडय़िां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।