पंचकूला। शहर के ग्रेजुएशन कोर्स की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी हो गई। मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब एडमिशन के लिए विद्यार्थी आज से तीन दिन फीस जमा करवा सकेंगे।
साथ ही सभी सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला लेने का मौका मिलेगा। सेक्टर-1 कॉलेज में बीबीए में हरियाणा ओपन जनरल कैटेगिरी में 84.2 प्रतिशत, बीसीए की 81.8 प्रतिशत, बीएससी लाइफ साइंस में 73 फीसदी, बीएससी फिजिकल साइंस 54 फीसदी और बीकॉम में 76 फीसदी कट ऑफ गई है।
मेरिट लिस्ट का विद्यार्थी ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा मेरिट लिस्ट राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर-14, राजकीय कॉलेज कालका, बरवाला, रायपुररानी और मोरनी में भी एडमिशन के लिए मेरिट लिस्ट आई है। ब्यूरो