रामगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर-7 पर कस्बा रामगढ़ में जाने के लिए बने स्लिप रोड पर गड्ढा बना हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने 27 जून के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर लगते ही राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कार्रवाई करते हुए इन गड्ढों को तुरंत भर दिया है। लोगों ने इन गड्ढों के भरे जाने से राहत की सांस ली और कहा कि अब लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी।