बरवाला। एनएचएआई ने प्रशासन की सहायता से गांव जलौली में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की जमीन पर बनी अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया है। जिस समय अवैध मजार पर बुलडोजर कार्रवाई को अंजाम दिया गया, उस दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी भी तनावपूर्ण स्थिति से निपटा जा सके। इस मौके पर प्रशासन की ओर से ड्यूटी मजिस्ट्रेट भूदेव सिंह यादव, एनएचएआई से अभिमन्यु राणा साइट इंजीनियर समेत पुलिस बल व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।