फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: खैर के पेड़ों की अवैध कटाई का पांचवां आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिंजौर। सूरजपुर के जंगल में खैर के पेड़ों की अवैध कटाई के मामले में पंचकूला पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हन्नी पुत्र गुरनाम सिंह निवासी पटियाला, पंजाब, हाल निवासी मॉडल टाउन के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीसीपी पंचकूला आईपीएस अदिति सिंह के अनुसार, वन विभाग कालका की शिकायत पर पिंजौर में मामला दर्ज किया गया था। अमरावती चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह की अगुवाई में पुलिस ने इससे पहले संजीव कुमार उर्फ संजू, विशाल उर्फ चीनू, कृष्ण कुमार और रिंकू कुमार को गिरफ्तार किया था। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दो लोहे की आरियां भी बरामद की गई थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें