फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी

विज्ञापन
किसानों से मिलने पहुंचे अर्जुन चौटाला और अन्य। - फोटो : PKL OFFICE
विज्ञापन
पिंजौर। भाकियू का कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा चंडीमंदिर पर धरना लगातार जारी है। इस धरने के चलते टोल प्लाजा से वाहनों की आवाजाही निशुल्क हो रही है।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक प्रधान कर्म सिंह ने बताया कि शुक्रवार को किसान आंदोलन के समर्थन में ट्रैक्टर यात्रा के दौरान पंचकूला की ओर जा रहे आईएसओ के राष्ट्रीय प्रभारी अर्जुन चौटाला टोल प्लाजा पर रुके। कर्म सिंह ने बताया कि इस दौरान अर्जुन चौटाला ने मौजूद किसानों को कहा कि यह हम सब की लड़ाई है और वे किसानों के आंदोलन में उनके साथ हैं। कर्म सिंह ने बताया कि आज वे करीब 40 ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली की ओर कूच करेंगे और दिल्ली में 26 जनवरी को होने वाली ट्रैक्टर परेड में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जब तक सरकार कृषि कानून वापिस नहीं लेती है तब तक उनका धरना निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में टोल प्लाजा पर किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें