फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: महानिरीक्षक अशोक नेगी को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। प्राथमिक प्रशिक्षण केंद्र भानू स्थित बीटीसी में मंगलवार को महानिरीक्षक अशोक नेगी के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिकारियों, जवानों और स्टाफ ने उनकी लंबी व उत्कृष्ट सेवाओं को याद किया। उप महानिरीक्षक ब्रिगेडियर जेएस गोराया ने कहा कि अशोक नेगी ने अपने 37 वर्ष से अधिक के सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया। उन्होंने सीमा सुरक्षा के साथ-साथ आतंकवाद और नक्सल विरोधी अभियानों में अहम भूमिका निभाई और फोर्स की प्रतिष्ठा बढ़ाई। नेगी को उनकी वीरता और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री, मेरिटोरियस सर्विस और डिस्टिंग्विश्ड सर्विस जैसे सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। समारोह में उनके बैचमेट, वरिष्ठ अधिकारी, परिवारजन और बीटीसी के सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए देश सेवा को सर्वोच्च मानने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें