फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: रंजिश में परिवार पर तलवारों से किया हमला, युवक का हाथ का अंगूठा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीपंचकूला। पुरानी रंजिश में गांव नग्गल में एक परिवार पर तलवारों से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने एक युवक के हाथ का अंगूठा काट दिया, जबकि एक महिला समेत अन्य को घायल कर दिया। घायलों का सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। चंडीमंदिर थाना पुलिस कार्रवाई के लिए घायलों का बयान दर्ज करने में लगी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गांव नग्गल निवासी मनदीप सिंह ने बताया कि उनकी कुछ दिनों पहले गांव के रहने वाले व्यक्ति से बच्चों को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ शाम को बरवाला में सामान खरीदने के लिए गया था। वहां पर आरोपी ने उसके साथ झगड़ा किया। इसके बाद वह वापस अपने घर जाने के लिए निकला था। जब वह गांव नग्गल बस स्टाप पर पहुंचा तो वहां पर उसका भाई, उसकी माता और अन्य परिजन खड़े थे। मनदीप के अनुसार वह भी वहां रुक गया। उसी दौरान आरोपी 15 से 20 लोगों के बस स्टॉप पर पहुंचा और तलवारों से उस पर हमला कर दिया। एक आरोपी ने तलवार से उसके हाथ का अंगूठा काट दिया। जब पीड़ित के परिजन उसे बचाने लगे तो आरोपियों ने उन पर भी तलवारों से हमला कर घायल कर दिया। आरोपियों ने पीड़ित के भाई रविंद्र और माता बलबीर कौर को घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें