फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: इंदिरा कॉलोनी में परिवार पर चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला समेत चार घायल, गंभीर हालत में एक युवक चंडीगढ़ रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। इंदिरा कॉलोनी में देर रात कुछ युवकों ने एक परिवार पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। गंभीर घायल को उपचार के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
इंदिरा कॉलोनी निवासी अरविंद ने बताया कि देर रात कुछ लोग उनके घर पहुंचे और किसी बात को लेकर बहस करने लगे। देखते ही देखते आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में अरविंद के सीने और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आईं। उनके भाई मनोज पर भी चाकू से वार किया गया। अंकुश सहित परिवार के अन्य सदस्य भी हमले में घायल हुए हैं। एक महिला को भी चोट पहुंची है।
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन सभी घायलों को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मनोज की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ रेफर कर दिया। अन्य घायलों का उपचार जारी है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें