फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर सत्यापित करने के लिए भेजा, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सेक्टर-20 निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बच्ची का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र बनवाकर सत्यापित करने के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भेजा। इसके बाद फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। सेक्टर-7 पुलिस ने सब रजिस्ट्रार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, सब रजिस्ट्रार (जन्म एवं मृत्यु) सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया कि संदीप सेक्टर-20 फतेहपुर पंचकूला निवासी ने अपनी बेटी का जन्म प्रमाण पत्र सत्यापित करने के लिए उनके पास आवेदन किया था।
आवेदक के अनुसार उसकी बेटी का जन्म 17 अक्टूबर 2012 को रोहतक के नांदल अस्पताल में हुआ था, लेकिन आवेदक ने जो जन्म प्रमाण पत्र उनको दिया है, उस जन्म प्रमाण पत्र पर जन्म स्थान नागरिक अस्पताल पंचकूला लिखा है, जो फर्जी है। यह प्रमाण पत्र नागरिक अस्पताल पंचकूला के पोर्टल से जारी नहीं किया गया है। न ही इस पर रजिस्ट्रार के हस्ताक्षर हैं। इस बारे में अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार एवं सिविल सर्जन पंचकूला को पहले ही अवगत करवा दिया गया है। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी गई। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पहले भी आ चुके हैं फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले
पंचकूला में पहले भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले आ चुके हैं। सेक्टर-5 पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। 17 जून 2021 को पुलिस ने जिला रजिस्ट्रार एवं सिविल सर्जन की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की फर्जी साइट पर करीब 209 जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की जानकारी मिली थी। इसमें दो लोगों के जन्म प्रमाण पत्र बनाए भी गए थे।
विज्ञापन

भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे जन्म मृत्यु पंजीकरण के लिए सीआरएस पोर्टल (सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम) पर जिला रजिस्ट्रार एवं सिविल सर्जन के अंतर्गत जन्म व मृत्यु पंजीकरण की 15 यूनिटें आती हैं। इस कार्यालय द्वारा जब सीआरएस पोर्टल का निरीक्षण किया गया तो उसमें चार जन्म और मृत्यु पंजीकरण केंद्र जोकि जिला रजिस्ट्रार के अधीन नहीं आते वे दिखाई दिए। अवलोकन करने पर पाया गया कि चारों जन्म पंजीकरण केंद्रों के द्वारा जन्म के कई गलत पंजीकरण किए गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें