फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: जाम लगा रही गाड़ी हटाने को कहा तो रेहड़ी मालिक ने किया हमला, मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पंचकूला। सड़क जाम कर रही गाड़ी हटाने के लिए कहना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मामले में एक रेहड़ी मालिक और उसके बेटे सहित अन्य ने लाठी मारकर व्यक्ति को घायल कर दिया। चंडीमंदिर थाना पुलिस ने घायल की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, बरवाला निवासी रणवीर सिंह ने शिकायत में बताया कि वे बुधवार शाम करीब 6 बजे अपनी गाड़ी में सवार होकर सेक्टर-28 से सेक्टर-25 की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे सेक्टर-26 निजी अस्पताल के पास पहुंचे निर्माणाधीन सड़क के कारण ट्रैफिक वन वे था। अस्पताल के सामने फुटपाथ पर अग्रवाल भोजनालय के नाम से रेहड़ी लगी थी। उसके सामने एक गाड़ी पार्क थी। इस कारण जाम लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने चालक को सड़क पर खड़ी गाड़ी हटाने के लिए कहा। उस समय चालक अग्रवाल भोजनालय से खाना पैक करवा रहा था। इतने में अग्रवाल भोजनालय के मालिक ज्ञान चंद, उसका बेटा अमित कुमार और विनोद कुमार जोश में आ गए और गाली-गलौज करने लगे। शिकायतकर्ता ने विरोध किया तो ज्ञानचंद ने अपनी रेहड़ी से लाठी उठाकर उसके सिर में मार दी। शिकायतकर्ता ने अपने बचाव में हाथ सिर पर रखा तो लाठी हाथ पर लगी। इस दौरान लोग माैके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें