फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में बनेगी निष्पक्ष और पारदर्शी आबकारी नीति : हरपाल चीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के आबकारी एवं कराधान मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सोमवार को कहा कि पंजाब सरकार राज्य के कामकाज को सुचारु ढंग से चलाने के लिए संबंधित पक्षों के सुझावों पर विचार कर एक निष्पक्ष और पारदर्शी आबकारी नीति बनाएगी।
विज्ञापन

पंजाब भवन चंडीगढ़ में राज्य की सभी डिस्टीलरियों के प्रतिनिधियों व प्रबंधकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए हरपाल सिंह चीमा ने अगली आबकारी नीति के बारे में सभी संबंधित हितधारकों से सुझाव मांगे। इस मौके पर हितधारकों ने अगली आबकारी नीति के लिए अपने सुझाव और प्रस्ताव भी दिए। दिए गए सुझावों का स्वागत करते हुए चीमा ने कहा कि मौजूदा सरकार भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए बनी है और वह इस संकल्प की पूर्ति के लिए प्रतिबद्ध हैं।
आबकारी मंत्री ने कहा कि किसी भी अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और पड़ोसी राज्यों से तस्करी की जा रही शराब से सख्ती से निपटा जाएगा। यदि ऐसी कोई घटना किसी भी संबंधित पक्ष के संज्ञान में आती है तो वह तुरंत कार्रवाई के लिए उनको सूचित कर सकता है। चीमा ने कहा कि सरकार का पूरा ध्यान निष्पक्ष और पारदर्शी आबकारी नीति बनाने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्तीय आयुक्त (कराधान) केएपी सिन्हा, आबकारी आयुक्त वरुण रूजम और विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें