फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में लगेगा एक्सपो, अपना आशियाना खरीदने का सपना देख रहे, तो परेड ग्राउंड पहुंचिए

Mon, 09 Dec 2019 02:22 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
आपको घर चाहिए तो अब चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में आइये। यहां 13 से 15 दिसंबर 2019 तक रियल्टी एक्सपो अयोजित किया जायेगा। इसका आयोजन क्रेडाई पंजाब की ओर से किया जाएगा। इस रियल इस्टेट एक्सपो में जानी-मानी कंपनियां शिरकत करेंगी।
विज्ञापन


क्रेडाई पंजाब का यह आयोजन रियल एस्टेट कंपनियों का सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म है। पहली बार शहर में एक ही जगह पर सभी बिल्डर्स और डेवलपर्स और बैंकों को देखा जा सकेगा। इनमें डेवलपर्स, निर्माण कंपनियां, बैंक, आर्किटेक्ट्स, टाउन प्लानर्स, इंजीनियर, वास्तु कंसल्टेंट्स, प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स और अन्य शामिल हैं। एक्सपो का स्टील पार्टनर टाटा टिस्कॉन है। इस एक्सपो को क्रेडाई पंजाब ग्रिवाएंस रीड्रेसल फोरम (शिकायत निवारण फोरम) शुरू करेगा।

इस आयोजन में प्रमुख प्रतिभागी चंडीगढ़ सिटी सेंटर, टाटा स्टील, पीसीएल हाउसिंग, एड्रेस इन्फ्रास्ट्रक्चर, आरएमसी इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, त्रिशला सिटी, जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड, अंबिका रियल्कॉन, एसईसीईसी सिटी, टीडीआई, वेरा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड, एटीएस ग्रीन्स, उबेर बिल्डकॉन, ग्रीन लॉट्स, गिल्को ग्रुप, एमार इंडिया, सुषमा बिल्डटेक, होमलैंड हाइट्स, मनोहर एंड कंपनी, बाजवा डेवलपर्स, होम एंड लैंड प्लानर एलएलपी, ओमैक्स, वीआरएस, वर्ल्ड ऑफ इंटीरियर, इनलैंड रीजन-आर्किटेक्चर, इंटीरियर, वास्तु, केन इंडिया शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें