फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में मई से पोटाश की खोज शुरू, केंद्र ने दी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोयल बोले, केंद्र ने 35 बोरहोल्स को मंजूरी दी, राज्य सरकार 5 और बोरहोल्स की खुदाई करेगी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। खनन एवं भू-विज्ञान मंत्री बरिंदर कुमार गोयल के अनुसार, पंजाब में पोटाश की खोज मई के पहले सप्ताह तक शुरू हो सकती है। केंद्र ने फाजिल्का और श्री मुक्तसर साहिब जिलों में 35 बोरहोल्स मंजूर किए हैं। पंजाब सरकार पांच और बोरहोल्स खोदेगी, जिससे कुल संख्या 40 हो जाएगी।
विज्ञापन

गोयल ने बताया कि भारत पोटाश के लिए लगभग 100 फीसदी आयात पर निर्भर है। घरेलू खोज से आयात निर्भरता कम होगी और खनिज सुरक्षा मजबूत होगी। भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) 20, मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (एमईसीएल) 15 और राज्य सरकार पांच बोरहोल्स खोदेगी। खुदाई की रिपोर्ट फरवरी 2027 तक आने की संभावना है। मोहाली में पोटाश जांच के लिए एक विशेष प्रयोगशाला भी स्थापित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें