फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर महंगा पानी: 14 रुपये का रेल नीर 15 रुपये में बिक रहा, स्टॉल संचालक बोला-छुट्टा नहीं है

Tue, 30 Sep 2025 04:59 PM IST
निवेदिता वर्मा दीपक शाही, अमर उजाला, पंचकूला

सार

रेलवे ने रेल नीर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में हाल ही में हुई कमी के बाद की गई है। इसका मकसद टैक्स में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
रेल नीर - फोटो : https://irctc.com/rail-neer-plants.php
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यात्रीगण ध्यान दें... रेल नीर एक रुपये सस्ता हो गया है लेकिन चंडीगढ़ से 80 से ज्यादा ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। इसका खुलासा अमर उजाला के रिएलिटी चेक में हुआ है। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर-2 और 3 पर स्टॉल संचालक से पूछा गया कि एक लीटर रेल नीर कितने का है, जवाब मिला 15 रुपये का जबकि पानी के बोतल अंकित मूल्य 14 रुपये था। जब स्टॉल संचालक से सवाल किया गया कि एक रुपये ज्यादा पानी का कीमत क्यों लिया तो किरकिरी से बचने के लिए स्टॉल संचालक बोला साहब! छुट्टा नहीं है। ऐसा एक नही हजारों यात्रियों के साथ रोजाना हो रहा है। यहां तक की किसी भी स्टॉल पर नया रेट लागू होने के आठ दिन बाद भी रेल नीर का नया रेट लिस्ट चस्पा नहीं किया गया है। 

22 सितंबर को लागू आठ दिन बाद भी पालन नहीं

रेलवे ने रेल नीर की कीमतों में कटौती की है। यह कटौती जीएसटी (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) की दरों में हाल ही में हुई कमी के बाद की गई है। इसका मकसद टैक्स में कमी का फायदा सीधे ग्राहकों तक पहुंचाना है। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू कर दिया गया था लेकिन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आजतक लागू नहीं किया गया है। 

क्या हुआ बदलाव 

रेलवे ने रेल नीर की बोतलों की मैक्सिमम रिटेल प्राइस (एमआरपी) कम कर दी है। एक लीटर बोतल की कीमत 14 रुपये है। पहले यह 15 रुपये में मिलती थी। इसी तरह पहले 10 रुपये में मिलने वाली आधा लीटर पानी के बोतल की कीमत अब 9 रुपये है। रेलवे बोर्ड ने 20 सितंबर को सभी जनरल मैनेजरों और इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के सीएमडी को एक पत्र भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें