फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी : अभय चौटाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रिहौड़ में जनसभा में भाजपा सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

बोले- हर वर्ग परेशान, कानून व्यवस्था का बुरा हाल

संवाद न्यूज एजेंसी
बरवाला। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने गांव रिहौड़ में खंड स्तरीय जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने 27 सितंबर को नूंह में स्वर्गीय चौधरी देवीलाल की जयंती के अवसर पर होने वाली रैली में लोगों को पहुंचने का निमंत्रण दिया। जनसभा का आयोजन इनेलो किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयकिशन शर्मा की ओर से किया गया।
अभय चौटाला ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश और प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा झूठे वादे कर सत्ता में आई है। कभी लोगों के खातों में 15 लाख रुपये भेजने की बात कहकर वोट हासिल किए गए तो किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का भरोसा देकर समर्थन लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा लोगों को आपस में लड़ाकर राजनीति करती है। हरियाणा में अपने हक की मांग करने वालों को लाठियां मिल रही हैं और व्यापारी आए दिन धमकियों का सामना कर रहे हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति भी खराब है।
अभय चौटाला ने कहा कि आने वाले चुनाव में लोगों के सहयोग और समर्थन से हरियाणा में इनेलो की सरकार बनी तो इन सभी मुद्दों का एक-एक बात का हिसाब लिया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा, अनुशासन समिति अध्यक्ष शेरसिंह बड़शामी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, जिलाध्यक्ष सतेंदर सिंह, शहरी जिलाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, हलकाध्यक्ष गुरदास अलीपुर, महिला विंग की जिलाध्यक्ष सुरेश चौधरी, बिल्लू सुलतानपुर, सतपाल सैनी, योगेश्वर कामी सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें