फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले पंजाब के हर खिलाड़ी को मिलेंगे 15 लाख : मीत हेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार की नई खेल नीति के तहत अगले महीने होने वाले पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले पंजाब के सभी खिलाड़ियों को 15 लाख रुपये की राशि दी जाएगी। इसी तरह ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले को 3 करोड़, रजत पदक जीतने वाले को 2 करोड़ और कांस्य पदक जीतने वाले पंजाबी खिलाड़ियों को 1 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। यह जानकारी खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वीरवार को अधिकारियों के साथ बैठक के बाद दी। लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद खेल मंत्री के रूप में वह आखिरी बार विभाग की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पेरिस ओलंपिक में बड़ी संख्या में खिलाड़ी पंजाब का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को तैयारी के लिए भी राशि जारी की जाए। बताया कि अब तक पंजाब से छह निशानेबाजों का ओलंपिक के लिए चयन हो चुका है। वहीं हॉकी, निशानेबाजी और एथलेटिक्स में बड़ी संख्या में पंजाबी खिलाड़ियों का चयन होना बाकी है, क्योंकि अभी तक सभी राष्ट्रीय टीमों की घोषणा नहीं की गई है। पिछले साल एशियाई खेलों में भाग लेकर पंजाबी खिलाड़ियों द्वारा पदक जीतकर जो रिकॉर्ड बनाया गया था, वैसे ही पंजाब के खिलाड़ियों की तरफ से इस बार भी बनाया रिकॉर्ड बनाया जाएगा।
विज्ञापन

मीत हेयर ने कहा कि राज्य में खेल नर्सरियां स्थापित करने का काम चल रहा था, जिसे चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण अस्थायी तौर पर रोक दिया गया था। इसी प्रकार राज्य के गांवों और कस्बों में खेलों के प्रति युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए सुविधाएं भी प्रदान की जा रही हैं। बैठक में विशेष मुख्य सचिव खेल सर्वजीत सिंह, विशेष सचिव आनंद कुमार, एक्सईएन संजय महाजन, उप निदेशक परमिंदर सिंह और सहायक निदेशक रणबीर सिंह भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें