फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पंजाब में द़ृष्टिहीन लोगों के सहायकों के लिए मुफ्त बस यात्रा की सुविधा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब सरकार ने द़ृष्टिहीन दिव्यांगों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने द़ृष्टिहीन लोगों के सहायकों यानी उनके साथ रहने वाले मददगारों को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा दी है। राज्य सरकार ने वीरवार को इस सुविधा के शुरू करने की घोषणा की। लंबे अरसे से द़ृष्टिहीन दिव्यांग राज्य सरकार के समक्ष यह मांग उठा रहे थे। यह महत्वपूर्ण फैसला दिव्यांग जनों की सहायता के लिए सरकार की वचनबद्धता को दर्शाता है। यह घोषणा वित्त और योजना मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा और सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डाॅ. बलजीत कौर के नेतृत्व अधीन हुई वीरवार को मीटिंग के दौरान की गई। मीटिंग में विशेष मुख्य सचिव सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास राजी पी. श्रीवासतवा, प्रमुख सचिव वित्त एजॉय कुमार सिन्हा, सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग की डायरेक्टर डाॅ. शेना अग्रवाल, विशेष सचिव विम्मी भुल्लर और डिप्टी डायरेक्टर अमरजीत सिंह भुल्लर भी उपस्थित थे।
विज्ञापन

यह पहलकदमी एक अच्छा समाज बनाने के लिए सरकार के समर्पण को दर्शाती है, जहां हरेक नागरिक को बराबर मौके और महत्वपूर्ण सेवाएं मिल सकें। द़ृष्टिहीन व्यक्तियों के सहायकों के लिए मुफ्त बस सफर की पेशकश करके पंजाब सरकार दिव्यांगजनों के कहीं भी आने-जाने के लिए सफर को आसान करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें