फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: हलफनामा देकर भी कामधेनु गोशाला के समीप गिराया जा रहा शहर का कचरा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी पिंजौर। नगर परिषद कालका पिंजौर द्वारा कामधेनु गोशाला के समीप लगातार कचरा गिराया जा रहा है। कचरे से उठने वाली बदबू से वातावरण दूषित हो गया है। इसी वजह से गोशाला ने गायों को रखने का एक शेड भी खाली कर दिया है। अब गोवंश खुले आसमान के नीचे रहती हैं।
कोर्ट में दायर याचिका के जवाब में नगर परिषद कालका पिंजौर ने हलफनामा देकर कहा था कि कामधेनु गोशाला के साथ में डंपिंग ग्राउंड को नहीं बनाया जाएगा। बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन द्वारा लगातार शहर का कचरा गिराया जा रहा है। श्री कामधेनु गोशाला सदन कमेटी के संरक्षक विजय बंसल का कहना है कि यह कोर्ट के आदेशों की अवमानना है। गोशाला सेवा सदन के पदाधिकारियों के साथ मशविरा करके पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में नगर परिषद प्रशासन के विरुद्ध अवमानना का केस दायर करेंगे।
विज्ञापन




गोशाला के समीप शहर का कचरा गिराया जा रहा है। इससे उठती बदबू से गोवंश की जान खतरे में है। बदबू के कारण बीते दिनों गायों का एक शेड खाली भी करवाना पड़ा है। अब गायों को खुले में रखना पड़ रहा है।
विज्ञापन

- नवराज राय धीर, वाइस चेयरमैन, कामधेनु गोशाला सेवा सदन।





यह कचरा को एकत्रित करने का कलेक्शन प्वाइंट है न कि डंपिंग ग्राउंड। यहां से प्रतिदिन कूड़ा उठाया जाता है। इसके अलावा डंपिंग ग्राउंड साइट देखी जा रही है। जैसे ही साइट मिलती है उसके बाद तुरंत प्रभाव से यहां कचरा गिराना बंद कर दिया जाएगा।

- मदन, चीफ सेनिटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद कालका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें