फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: चौबीस घंटे बाद भी सिविल अस्पताल की फॉर्मेसी से दवा चोर गिरफ्त से बाहर, तैनात नहीं रहते सुरक्षाकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सिविल अस्पताल सेक्टर-6 के दवाखाना से दवा चुराने के मामले में 24 घंटे बाद भी दवा चोर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। अभी तक दवाखाने के पास रात के समय सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं की गई है। पुलिस की ओर से केस तो दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी तक आरोपियों को पकड़ नहीं पाई है और न ही कोई सुराग लगा पाई है।
विज्ञापन

सेक्टर-6 के सिविल अस्पताल में दरवाजे का शीशा तोड़कर चोरों ने अलमारी तोड़कर दवाएं चोरी की हैं। यह दवाएं बिना पर्ची मार्केट में नहीं मिलती हैं। इस कारण इसमें स्टाफ की मिलीभगत पर भी पुलिस को शक है। अभी तक दवा की चोरी के आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पहले भी सुरक्षाकर्मी की तैनाती नहीं होने पर बच्चे गायब होने का मामला सामने आ चुका है।
सिक्योरिटी गार्ड घरों में तैनात किए
सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में सुरक्षा के लिए 20 सिक्योरिटी गार्डों की जरूरत है। इसमें रात के समय पांच से छह गार्ड ही तैनात होते हैं। इस दौरान अस्पताल के वार्ड को कर्मचारी अंदर से बंद कर लेते हैं। वहीं, दवाखाना सहित अन्य वार्डों व परिसर में सिक्योरिटी गार्ड तैनात नहीं हैं। गार्डों को अस्पताल के नाम पर अधिकारियों, नेताओं की कोठियों में तैनात किया गया है। इस कारण अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के दवाखाने से दवा की चोरी के बाद सिक्योरिटी इंचार्ज से मीटिंग की गई है। अस्पताल में जल्द ही सभी सिक्योरिटी गार्डों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए तैयारी की जा रही है। -आरएस चौहान, पीएमओ, सिविल अस्पताल, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें