सेेक्टर-26 गवर्नमेंट पॉली क्लीनिक में लेडीज स्टाफ मेें पूर्व एसएमओ डॉ. सुखराज सिंह पर कार्रवाई नहीं होने पर नाराजगी दिखी। लेडीज स्टाफ ने आरोप लगाया कि स्वास्थ्य विभाग के बड़े अधिकारी एसएमओ के बचाने में लगे हैं। उस पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। वह पॉली क्लीनिक में लगातार बिना ज्वाइनिंग के आ रहे है। उसे रोकने में विभाग फेल है।
इसकी शिकायत लेडीज स्टाफ ने दोबारा हरियाणा राज्य महिला आयोग को दी है। महिला आयोग शिकायत जाने के बाद एक बाद फिर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। हरियाणा राज्य महिला आयोग बुुधवार को डीजी हेल्थ, सीएमओ को लेटर लिखकर पूछेगा कि अभी तक एसएमओ पर क्या कार्रवाई की गई। एसएमओ पॉली क्लीनिक में किस अथॉरिटी के आदेश पर ज्वाइन कर रहा है। इस सभी पर पहलुओं पर हरियाणा राज्य महिला आयोग जवाब मांगेगा। वहीं हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन प्रतिभा सुमन ने बताया कि मामले की जांच महिला आयोग की ओर से की जा रही है। जांच सभी पहलुओं पर जल्द पूरी कर ली जाएगी। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
काम नहीं करने का दिया है ज्ञापन
बीते सोमवार को लेडीज स्टाफ ने सर्व कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ हरियाणा डीजी हेल्थ और सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि वह पूर्व एसएमओ के साथ काम नहीं कर सकती हैं। उनका व्यवहार उनके साथ ठीक नहीं है। इस पर डीजी हेल्थ और सीएमओ ने आश्वासन दिया कि पूर्व एसएमओ की नियुक्ति पॉली क्लीनिक में नहीं की जाएगी। सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान श्रवण कुमार जांगड़ा ने कहा कि अगर लेडीज स्टाफ के साथ अन्याय होगा तो धरना प्रदर्शन करेंगे।