फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी काॅरिडोर की तर्ज पर जल्द बनेगा प्रवेश गलियारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में काशी काॅरिडोर की तर्ज पर एक अतिरिक्त प्रवेश गलियारे का निर्माण जल्द शुरू होने जा रहा है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर इसी सप्ताह निर्माण आरंभ करने के निर्देश जारी हो गए हैं। विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोमवार को माता मनसा देवी मंदिर परिसर के कांफ्रेंस हाल में आयोजित बैठक में इसकी जानकारी दी। बैठक में उपायुक्त एवं श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान और नगर निगम महापौर कुलभूषण गोयल भी उपस्थित रहे। माता मनसा देवी मंदिर परिसर में अतिरिक्त प्रवेश काॅरिडोर का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करेगा। इस पर 6.11 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस काॅरिडोर का निर्माण सीबीआरआई रुड़की द्वारा तैयार की गई ड्राइंग के आधार पर तैयार किया जाएगा। वर्तमान में श्री माता मनसा देवी मंदिर के बाईं तरफ प्रवेश शेड के माध्यम से भक्त माता के दर्शन करते हैं, इसी शेड और घुमावदार सीढ़ी के रास्ते से भक्त मंदिर तक पहुंचते हैं। कतार में खडे़ भक्तों को मुख्य मंदिर के सामने का भव्य दृश्य दिखाई नहीं देता। विस अध्यक्ष ने भक्तजनों की सुविधा के लिए नए काॅरिडोर का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में उपस्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता एनके पायल ने बताया की काॅरिडोर का निर्माण कार्य इसी सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।बैठक में मंदिर परिसर में भव्य हनुमान वाटिका के निर्माण को लेकर भी विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। हनुमान वाटिका का निर्माण हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा 25 करोड़ रुपये की लागत से किया जाना है। ज्ञानचंद गुप्ता ने हनुमान वाटिका के निर्माण के लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण को कंसल्टेंट हायर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एचएसवीपी और नगर निगम द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर मंदिर परिसर के आसपास अवैध अतिक्रमण को प्राथमिकता के आधार पर हटाया जाए, साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वहां दोबारा अतिक्रमण न हो। इस अवसर पर नगर निगम की संयुक्त आयुक्त सिमरनजीत कौर, अधीक्षक अभियंता विजय गोयल, एचएसवीपी के कार्यकारी अभियंता एनके पायल, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता आशीष चौहान, माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, बोर्ड के सदस्य विशाल सेठ, एसडीओ राकेश पाहूजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें