फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: बारिश पर भारी पड़ा बच्चों और युवाओं का जोश, जमकर की मस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिंजौर। तीन दिवसीय मैंगो मेले के दूसरे दिन भारी संख्या में पर्यटक आम की विभिन्न किस्में देखने के साथ-साथ मौज मस्ती करने के लिए यादविंद्रा गार्डन पहुंचे। हालांकि पूरा दिन कभी हल्की तो कभी भारी बारिश होती रही जिस कारण गार्डन पहुंचने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ा परंतु उनके जोश में कोई कमी नहीं आई। स्कूली बच्चों ने सज-धज कर और जोश के साथ मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया, वहीं बारिश के बीच युवाओं ने डांस कर धमाल मचाया।
वाटर प्रूफ टैंट पड़ गया छोटा, दर्शकों ने भीगते हुए देखे कार्यक्रम
प्रबंधन ने गार्डन के अंतिम टैरेस पर स्टेज के सामने वाटर प्रूफ टैंट लगाया था ताकि दर्शक बरसात के दौरान उसमें बैठकर कार्यक्रम का आनंद उठा सकें। बच्चों को टैंट में बिठाकर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इसी दौरान बच्चाें ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। वाटर प्रूफ टैंट में जगह न होने की वजह से अधिकतर दर्शकों ने स्टेज के सामने छतरी लगा कर कार्यक्रम देखे और जो लोग छतरी के बिना गार्डन पहुंचे थे उन्होंने भीगते हुए कार्यक्रमों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी गानों की धुन पर थिरके युवा
एक तरफ स्टेज पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा था वहीं दूसरी ओर पंजाबी गानों की धुन पर युवाओं ने गार्डन के लॉन में जमकर धमाल मचाया और मस्ती की। इस दौरान न तो उन्हें बरसात की परवाह थी और न ही लॉन में कीचड़ से उनके पैर सन जाने की। बच्चों ने भी बरसात में भीगते हुए संगीत की धुनों पर डांस किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें