फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने गांव में केवल कोविड मुक्त लोगों को ही दें प्रवेश: कैप्टन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोविड की पहली लहर के समय भी बड़े पैमाने पर बेअसर रहे ग्रामीण इलाकों में अब दूसरी लहर के दौरान कोविड के पैर पसारने के मद्देनजर मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ग्रामीणों को अपने-अपने गांवों में केवल उन व्यक्तियों को दाखिल होने देने की अपील की है जो कोरोना वायरस से मुक्त हों।
विज्ञापन

फेसबुक लाइव प्रसारण के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण इलाकों में सख्त कदम उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि आने वाले दो महीने बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिस कारण बहुत संभलकर कदम उठाने की जरूरत है। उन्होंने ग्रामीणों को ठीकरी पहरे लगाने की भी अपील की ताकि बाहरी लोगों को दूर रखने और केवल कोविड निगेटिव लोगों को ही गांवों में प्रवेश की इजाजत दी जा सके।
मुख्यमंत्री ने पंजाब के लोगों को अपने मोहल्ले और गांव बचाने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से इलाज के लिए अस्पताल जाने में देरी न करने को भी कहा। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि हमारे पास हर जगह डॉक्टरों की टीमें हैं और यदि आप ठीक महसूस नहीं करते तो इन डॉक्टरों से संपर्क करें। इलाज में देरी होने से लोगों को स्तर-3 में जाना पड़ता है। इस समय पर एल-2 के 50 प्रतिशत बेड भरे हुए हैं, जबकि एल-3 के लगभग 90 प्रतिशत बेड भरे हुए हैं। राज्य सरकार 2000 और बेड शामिल करने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन

कैप्टन ने कहा कि इस बीमारी के तीन चरण हैं, जिनमें से पहली स्टेज पर घर में ही प्रबंध किया जा सकता है। उन्होंने लोगों को लक्षणों का पहला संकेत मिलने पर तुरंत डॉक्टर के पास जाने को कहा। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि इलाज करने का फैसला डॉक्टरों को करने दो, अपने आप ही जांच और दवाएं न लें। हम पंजाब को दिल्ली और महाराष्ट्र की राह पर नहीं जाने देना चाहते, जिन्हें दूसरी लहर के दौरान अभूतपूर्व समस्याओं से गुजरना पड़ा है।
सूबे में अब तक 4.75 लाख से अधिक कोरोना के मामले
मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के साथ खुलासा किया कि पंजाब में अब तक 4.75 लाख से अधिक कोरोना के मामले आ चुके हैं और वीरवार को 24 घंटों के दौरान 8,484 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि अब तक कुल 11,297 मौतें हुई हैं और बीते दिन कोविड से 184 जानें गईं। आज तक 9,619 मरीज ऑक्सीजन पर हैं, जबकि 429 मरीज वेंटिलेटर के सहारे पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें