पंचकूला। डीसीपी हिमाद्री कौशिक ने बुधवार को रायपुररानी पुलिस थाना व उसके तहत पड़ने वाले पुलिस चौकी का दौरा किया। उन्होंने पुलिस थाना व पुलिस चौकी में आने वाली शिकायतों का ब्योरा लिया और पेंडिंग शिकायतों को लेकर पुलिस अधिकारियों से पूछताछ की। डीसीपी ने कहा कि किसी भी तरह की शिकायतें पेंडिंग न हों, इसे सुुनिश्चित करें और शिकायत के लिए आने वाले लोगों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न हो
डीसीपी ने पुलिस अधिकारियों से कहा कि वह जिले में कहीं भी होने वाले चुनाव आचार संहिता पर तुरंत कार्रवाई करें। किसी भी जगह पर चुनाव आचार संहिता न हो इसे भी सुनिश्चित करें। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान हो इसकी तैयारी करने को कहा। डीसी ने कहा कि चुनाव से पहले तथा चुनाव के समय पुलिस विभाग में प्रत्येक स्तर के अधिकारी को अपने उत्तरदायित्वों की जानकारी होनी चाहिए, ताकि चुनाव प्रक्रिया सुचारू चल सके।