पिंजौर। मैंगो मेले को विस्तार देते हुए आम की लुप्त होने वाली किस्मों को सहेजने के लिए कृषि विभाग, बागवानी विभाग व पर्यटन विभाग मिलकर काम करेंगे। यह कहना है मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा का। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में डिज्नीलैंड को स्थापित किया जाएगा और इसके लिए 500 एकड जमीन को चिन्हित किया जा चुका है। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा की वरिष्ठ नेत्री बंतो कटारिया, मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, शिवालिक बोर्ड वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवीनगर, कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा की पत्नी डॉ. रीटा शर्मा, गो सेवा आयोग के अध्यक्ष स्वर्ण गर्ग सहित कई मौजूद रहे।