फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: अतिक्रमण से जाम और दुर्घटनाओं का खतरा, स्थायी समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। बस स्टैंड के आसपास सड़क पर अतिक्रमण और अवैध पार्किंग के कारण जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रेहड़ी-फड़ी और ऑटो, कार जैसी वाहनों के अवैध खड़े होने से राहगीर और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को डेराबस्सी से पंचकूला की ओर जा रहे ट्रॉले ने सड़क पर खड़े एक ऑटो को टक्कर मार दी, लेकिन ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। ट्रक चालक और ऑटो चालक के बीच विवाद हुआ, जिसे आसपास के दुकानदारों ने शांत कराया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की ओर से अतिक्रमण और अवैध पार्किंग पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही। लोग जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग कर रहे हैं ताकि सड़कें सुरक्षित और यातायात सुचारू रूप से चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें