पंचकूला। प्रवर्तन निदेशालय ईडी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी महेश चंद्रशेखर शेट्टी और सुरभि दुहान की न्यायिक हिरासत विशेष अदालत ने 27 फरवरी तक बढ़ा दी है। दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया। मामले की सुनवाई हुई। अभियोजन पक्ष की शिकायत पहले ही 27 जनवरी 2026 को दाखिल की जा चुकी है। अदालत के अहलमद ने शिकायत और उससे जुड़े दस्तावेजों की जांच के लिए अतिरिक्त समय मांगा, जिसे न्यायालय ने स्वीकार करते हुए अगली सुनवाई की तारीख 27 फरवरी निर्धारित की। साथ ही अदालत ने आदेश दिया कि दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में रखा जाए और अगली तारीख पर उन्हें फिर से वीसी के माध्यम से पेश किया जाए।