रायपुररानी। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन पंचकूला की खंड स्तरीय बैठक रायपुररानी में जिला उपप्रधान रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर राज्य लेखाकार सुनील गोयल पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग की और हरियाणा सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की। साथ ही, नई पेंशन स्कीम और यूपीएस कर्मचारियों के हित में भी निर्णय लेने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी किए गए कैशलेस मेडिकल सुविधा के नोटिफिकेशन को शीघ्र लागू करने की मांग की। बैठक में बताया गया कि कर्मचारियों के लिए बनाए गए आयुष्मान कार्ड के बावजूद, उन्हें अभी तक कैशलेस सुविधा का लाभ नहीं मिल सका है।
खंड स्तरीय कमेटी का भी किया गठन
बैठक समापन के दौरान सर्वसम्मति से रायपुररानी की खंड स्तरीय कमेटी का गठन किया गया। इस नई कमेटी में अनिल वर्मा को खंड प्रधान, भजन लाल को उपप्रधान, सुरेश कुमार को सचिव, नरेंद्र पाल को कोषाध्यक्ष, विपिन कुमार शास्त्री को संगठन सचिव और राजेश आदिवाल एवं विजय कुमार को मनोनीत सदस्य के रूप में चुना गया। हालांकि, सभी चुने गए पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों का पालन करने और शिक्षकों तथा शिक्षा से जुड़ी समस्याओं के समाधान हेतु मिलकर संघर्ष करने की शपथ ली। इस मौके पर नरेश कुमार हसला जिला उपप्रधान पंचकूला, सुमेर चंद, संजीव कुमार, मोहित शर्मा, बलविंदर सिंह, संजय कुमार, सुखबीर सिंह, ओमेश, कृष्ण कुमार, रविन्द्र कुमार, मनोज कुमार, चंद्रशेखर, शक्ति कुमार, बलजीत सिंह, कमल वर्मा सहित रायपुररानी के कई शिक्षक उपस्थित रहे।