कालका। यूआरएमयू कालका वर्कशाप ब्रांच की ओर से विकास तलवार ब्रांच सचिव की अध्यक्षता में गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। इस दौरान एससीएसटी के शाखा अध्यक्ष मंजीत सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे व यूपीएस की विसंगतियों को दूर करने की बात कही। ब्रांच सचिव ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व बीसी शर्मा महामंत्री यूआरएमयू के आह्वान पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया था। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। विकास तलवार ने रेलवे कॉलोनी में पानी की समस्या, छतों की लीकेज, बूटी की सफाई व मेडिकल रेफरल सहित अनेक समस्याओं को गंभीरतापूर्वक उठाया। इस मौके पर अमित कौशिक, जैल सिंह, कमल किशोर, अवतार सिंह, ललित कालिया, दलीप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।