फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-1 के लोक निमार्ण विभाग गृह में शनिवार को वार्षिक सिविल सर्जन कॉन्फ्रेंस- 2025 का आयोजन हुआ।कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंंने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा के महत्व पर जोर दिया और सभी नागरिकों के लिए समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जिला अस्पतालों के आधुनिकीकरण की योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की।
विज्ञापन

उन्होंने सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं, विशेष रूप से संचारी और गैर-संचारी रोगों के नियंत्रण में उनके प्रयासों के लिए सिविल सर्जनों की सराहना की और उनसे बेहतर रोगी प्रबंधन के लिए नए प्रोटोकॉल और डिजिटल उपकरण अपनाने का आग्रह किया। सम्मेलन में बुनियादी ढांचे में सुधार, चिकित्सा कर्मचारियों की भर्ती और जिला स्तर पर एमएमआर, आईएमआर, टीकाकरण अभियान और स्वच्छता अभियान जैसे निवारक स्वास्थ्य देखभाल उपायों को बढ़ावा देने के लिए चल रही परियोजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें