फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: पानी की मोटर ठीक करते समय लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-20 की निर्माणाधीन बिल्डिंग में वीरवार दोपहर पानी की मोटर ठीक करते समय करंट लगने से स्टोर इंचार्ज हरपाल (35), निवासी टिक्कर ताल मोरनी, की मौत हो गई। साथियों ने उसे पानी में पड़ा देखा और सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार ऊपरी मंजिल पर पानी नहीं पहुंचने पर हरपाल मोटर देखने गया था। मोटर के पास पानी जमा था और पानी में खड़े होकर उसे ठीक करते समय वह करंट की चपेट में आ गया। साथियों के मुताबिक उसकी एक उंगली भी झुलस गई थी। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें