फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ बिजली कर्मचारियों का विरोध तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर घेराव की तैयारी, प्रदेशभर के कर्मचारियों से पहुंचे की अपील
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी और निगम अधिकारियों की कथित मनमानी के खिलाफ सेक्टर 15 पॉवर कॉलोनी रेस्ट हाउस में सीमित बैठक आयोजित की। बैठक में 20 जनवरी को प्रस्तावित एसीएस पावर घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई और प्रदेशभर के कर्मचारियों से अधिक संख्या में पंचकूला आने की अपील की गई।
बैठक की अध्यक्षता यूनियन के प्रांतीय प्रधान इकबाल चंदाना ने की, जबकि संचालन प्रांतीय महासचिव यशपाल देशवाल ने किया। बैठक में कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इकबाल चंदाना ने कहा कि ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी फील्ड में काम करने वाले तकनीकी कर्मचारियों के लिए खतरनाक है। उन्होंने कहा कि बिना क्षेत्र की पूरी जानकारी के कर्मचारियों का तबादला उनकी जान को जोखिम में डालने जैसा है। महासचिव यशपाल देशवाल ने चेताया कि यह नीति फील्ड स्टाफ की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करती है और निगम के कामकाज और आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव डालेगी।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपप्रधान अशोक शर्मा ने कहा कि बड़े पैमाने पर तबादले राजस्व वसूली और बकाया राशि की रिकवरी प्रभावित करेंगे, जिससे निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान हो सकता है।

यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द वार्ता के लिए नहीं बुलाया, तो 20 जनवरी को पंचकूला में एसीएस पावर का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें