फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula News: स्मार्ट पोस्टपेड मीटर को प्रीपेड में बदलवा सकते हैं बिजली उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। शहर के बिजली उपभोक्ता स्मार्ट पोस्टपेड को प्रीपेड बिजली मीटर में बदल सकते हैैं। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से यह पहल शुरू कर दी गई है। लोगों को पोस्टपेड मीटर की सिक्योरिटी मनी जमा नहीं करानी होगी। बिजली निगम की तरफ से यह छूट 20 किलोवाट के कनेक्शन पर दी जा रही है। इसमें लोगों की 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी बचेगी।
विज्ञापन

उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन भूपिंदर सिंह ने बताया कि पंचकूला में यह सुविधा एक माह पहले शुरू कर दी गई है। पंचकूला में कुल 1.30 लाख उपभोक्ता इसका लाभ ले सकते हैं। इसमें अभी तक बिजली के 300 मीटर बदले जा चुके हैं। इससे बिजली बिल के भुगतान में भी राहत मिलेेगी। जिनके घरों में अभी भी स्मार्ट मीटर नहीं लगे हैं, वे भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगवा सकते हैं।
टोल फ्री नंबर पर करें कॉल
बिजली निगम के एसडीओ संजय वर्मा का कहना है कि उपभोक्ताओं के बिजली बिल को कम करने और उनसे कनेक्शन के साथ जमा होने वाली 500 रुपये की सिक्योरिटी मनी नहीं ली जाएगी। प्री पेड मीटर लगवाने के लिए 1912 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी इस नंबर पर मिल जाएगी। इसके बाद उपभोक्ता पोस्टपेड बिजली मीटर को प्रीपेड में बदलवाने के लिए पूरे कागज, खाता नंबर जमा करवा सकते हैं। इसके लिए ऑनलाइन भी आवेदन की पूरी जानकारी टोल फ्री नंबर पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

यह होगा फायदा
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन भूपिंदर सिंह ने बताया कि बिजली उपभोक्ताओं को प्रीपेड मीटर लगवाने पर टैरिफ रेट में पांच फीसदी कम रेट की सुविधा दी जाएगी। अपनी मर्जी के हिसाब से बिजली का उपयोग कर सकेंगे। प्रीपेड मीटर में बिजली के खर्च की तुरंत जानकारी मिलती रहेगी। बिजली उपभोक्ताओं को मोबाइल रिचार्ज की तरह बिजली का रिचार्ज मिल सकेगा। बिजली के अनावश्यक खर्च पर रोक लगेगी। अपने मोबाइल फोन से भी मीटर की मॉनिटरिंग कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें