पंचकूला में उपभोक्ताओं की बिल, मीटर और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याएं सुनी जाएंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
पंचकूला। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 12 मई को शिकायत सुनवाई आयोजित की जाएगी। सुनवाई सुबह 11:30 बजे अधीक्षण अभियंता कार्यालय, एससीओ नंबर-96, प्रथम तल, सेक्टर-5 पंचकूला में होगी।
निगम के प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान केवल पंचकूला जिले के उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनी जाएंगी। उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन और सदस्य बिजली बिल, कम वोल्टेज, मीटर संबंधी शिकायतें, बिजली कनेक्शन काटने-जोड़ने, बिजली आपूर्ति में रुकावट, सुरक्षा और सेवा गुणवत्ता से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे।
उन्होंने बताया कि बिजली चोरी, अनधिकृत उपयोग और दुर्घटना जांच से संबंधित मामलों की सुनवाई इस मंच पर नहीं होगी। निगम ने उपभोक्ताओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।े