पंचकूला। गांव सकेतड़ी में रविवार की देर रात एक युवक ने घर पर पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान सकेतड़ी स्थित ईडब्ल्यूएस के मकान में रहने वाले 28 वर्षीय विजय कुमार के रूप में हुई है। रविवार की रात करीब 12 बजे सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस को जांच के दौरान मृतक के कपड़ों या घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने विजय के परिजनों सहित आसपास के अन्य लोगों से पूछताछ की। एमडीसी थाने के एसएचओ ने बताया कि शुरूआती जांच में विजय के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं लग सका है।